विदेश में एक और उपलब्धि, दुनिया के सबसे खूबसूरत देश भूटान ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

विदेश में एक और उपलब्धि, दुनिया के सबसे खूबसूरत देश भूटान ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी लोकप्रियता हमारे देश में है उतनी ही विदेशों में भी है। आज एक बार फिर पीएम मोदी दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में एक भारत के पड़ोसी भूटान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। बता दें कि भूटान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। भूटान के पीएम लोटे शेरिंग ने पीएम मोदी को नगदग पेल जी खोरलो अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी को भूटान ने ये पुरस्कार दोस्ती और आपसी सहयोग के लिए दिया है। भूटान सरकार ने बताया कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सहयोग किया। भूटान ने इस पुरस्कार के लिए अपने लोगों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा एक महान और आध्यात्मिक इंसान के रूप में देखा है। भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश आने का न्योता भी दिया है। बता दें कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी का रूस, मालदीप और यूएई अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। 

Related posts

Viral Video : गिफ्ट का बदला ट्रेंड : दूल्हे ने अपनी शादी में दुल्हन को तोहफे में “गधा” दिया, मैरिज होम में मौजूद लोगों की नहीं थमी हंसी, देखें वीडियो

admin

केंद्र सरकार ने 21 और नए सैनिक स्कूल खोलने की शुरू की तैयारी, इन प्रदेशों में खुलेंगे

admin

भाजपा का महामंथन आज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच राज्यों के चुनाव समेत कई मुद्दों पर तय होंगे एजेंडे

admin

Leave a Comment