Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

विदेश में एक और उपलब्धि, दुनिया के सबसे खूबसूरत देश भूटान ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी लोकप्रियता हमारे देश में है उतनी ही विदेशों में भी है। आज एक बार फिर पीएम मोदी दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में एक भारत के पड़ोसी भूटान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। बता दें कि भूटान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। भूटान के पीएम लोटे शेरिंग ने पीएम मोदी को नगदग पेल जी खोरलो अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी को भूटान ने ये पुरस्कार दोस्ती और आपसी सहयोग के लिए दिया है। भूटान सरकार ने बताया कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सहयोग किया। भूटान ने इस पुरस्कार के लिए अपने लोगों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा एक महान और आध्यात्मिक इंसान के रूप में देखा है। भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश आने का न्योता भी दिया है। बता दें कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी का रूस, मालदीप और यूएई अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। 

Leave a Comment