Video सीएम धामी का अलग अंदाज : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह किसान बनकर "बैल से खेत जोता, धान की रोपाई भी की", देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Video सीएम धामी का अलग अंदाज : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह किसान बनकर “बैल से खेत जोता, धान की रोपाई भी की”, देखें वीडियो

बारिश के मौसम में उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। एक दिन पहले शुक्रवार 4 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल के 4 साल पूरे किए । कल शाम को ही मुख्यमंत्री पुष्कर की धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। आज सुबह सीएम धामी नए अंदाज में दिखाई दिए।


शनिवार सुबह-सुबह सीएम धामी अचानक खटीमा के नगरा तराई में अपने खेतों में पहुंचे। इसके साथ मुख्यमंत्री धामी ने पुराने दिनों की यादें भी ताज की।

यहां उन्होंने न केवल धान की रोपाई की, बल्कि खेत जोतकर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को करीब से महसूस किया। अपने ‘किसान’ वाले अंदाज को खुद सीएम ने शेयर किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह किसान बनकर “बैल से खेत जोता, धान की रोपाई भी की।

अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देव मेघ की वंदना भी की। मुख्यमंत्री धामी की यह पहल उत्तराखंड की ग्रामीण संस्कृति, कृषकों की अहमियत और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। वह धान की रोपाई करने के साथ ही बैल के जरिए खेत जोतते भी नजर आए।

Related posts

Asad Ahamed Encounter UP Grave : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद और गुलाम मोहम्मद की कसारी-मसारी में खोदी गई कब्र, यहीं दोनों को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, देखें वीडियो

admin

पेपर लीक मामले में आयोग के सचिव को तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड, आदेश जारी

admin

उत्तराखंड में चार नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे : सीएम धामी

admin

Leave a Comment