5 जुलाई, शनिवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 18, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

5 जुलाई, शनिवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺 

दिनांक – 05 जुलाई  2025

दिन – शनिवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वर्षा

मास – आषाढ़

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी शाम 06:58 तक तत्पश्चात् एकादशी

नक्षत्र – स्वाति शाम 07:51 तक तत्पश्चात् विशाखा 

योग – सिद्ध रात्रि 08:36 तक तत्पश्चात् साध्य

राहुकाल – सुबह 09:22 से सुबह 11:03 तक 

सूर्योदय – 06:03

सूर्यास्त – 07:25 

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:35 से प्रातः 05:17 तक 

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:17 से दोपहर 01:11 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:23 जुलाई 06 से रात्रि 01:05 जुलाई 06 तक 

व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थ सिद्धि योग (प्रातः 05:59 से शाम 07:51 तक)

विशेष – दशमी को कलंबी का शाक त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

                  🌼आज का सुविचार 🌼 

उन पर ध्यान मत दीजिए जो आपकी पीठ पीछे बातें करते हैं। इसका सीधा सा अर्थ है आप उनसे दो कदम आगे हैं।

5 जुलाई का राशिफल——–

मेष – आपके निकटतम लोग भी नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, इसलिए सतर्क रहें और अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करें। भीतरघात करने वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

वृषभ – विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार हेतु कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझें।

मिथुन – रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। समय अनुकूल है।

कर्क – आप किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी क्षेत्र में विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार संभव है। मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलेगा।

सिंह – राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लेकर आया है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कन्या – आय के नए स्रोत बनेंगे। भाग्य का साथ और इष्ट कृपा से नई सफलताएँ मिलेंगी। कुछ नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी विरोध कर सकते हैं।

तुला – अध्ययन में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधी विकार संभव हैं। जीवनसाथी से अनादर की स्थिति बन सकती है। वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक – पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यशैली में बदलाव लाभदायक रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। किसी वृद्ध परिजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने के लिए उपयुक्त समय है।

धनु – समय रहते अपने मन की बात कहें। यदि आप सच्चे हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठा सकते हैं, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन संभव है।

मकर – कारोबार में जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर समय व्यर्थ न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ संभव है।

कुंभ – धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। भावनात्मक संबंधों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। लोगों से प्रशंसा मिलेगी।

मीन – वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा अभी बनी रहेगी। समय रहते योग्य विद्वानों से मार्गदर्शन लें। समय अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं है।

Related posts

First batch of yatris of Kailash Manasarovar Yatra 2025 flagged-off

admin

6 जनवरी , शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

28 जनवरी, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment