Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 1, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

देश में ओमिकाॅन के बढ़ते मामलों के बीच इस राज्य में बर्ड फ्लू की दस्तक ने बढ़ा दी चिंता

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिकाॅन को लेकर दहशत के माहौल में एक और खबर ने चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि साउथ के राज्य केरल में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद राज्य सरकार इसे लेकर अलर्ट हो गई है। केरल में बर्ड फ्लू के डर से हजारों बत्तखों को मारकर जलाया जा रहा है। केरल के कोट्टायन जिले की जिलाधिकारी पीके जयकश्री ने बताया कि कालरा, वेचुर और ऐमनाम इलाकों में बर्ड फ्लू से प्रभावित हैं। गुरुवार को केरल में 57,08 बत्तखों को मारा गया। वहीं, गुरुवार तक राज्य के तीन इलाकों में कुल 16,976 बत्तखों को मारा गया था, जबकि अकेले अलाप्पुजा में 15,655 बत्तखों को जान गंवानी पड़ी थी। केरल के आसपास राज्य तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बर्ड फ्लू को लेकर राज्य सरकारें सचेत हो गई हैं। ‌

Leave a Comment