सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा, बोले- हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं जनआंदोलन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा, बोले- हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं जनआंदोलन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रध्वज फहराकर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान अब जन-जन का अभियान बन चुका है। उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश की रक्षा और सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। ऐसे में प्रदेश के प्रत्येक परिवार को उत्साह के साथ इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति की परंपरा को मजबूत करना चाहिए।

CM धामी ने प्रदेशवासियों से राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करने और बच्चों व युवाओं को तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक भागीदारी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को और मजबूत किया जा सकता है।

Related posts

Uttarakhand उत्तराखंड विधानसभा में भारी हंगामा : विपक्षी विधायकों ने माइक तोड़े, टेबल पलटी; धामी सरकार ने 5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, देखें वीडियो

admin

सीएम धामी ने कोटद्वार में अग्निपथ योजना का किया शुभारंभ, 19 अगस्त से होगी अग्निवीरों की भर्ती

admin

दिल्ली में सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से की मुलाकात, उत्तराखंड में ऊर्जा संकट को लेकर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment