Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने शिवमहापुराण कथा में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति की ओर से आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिवमहापुराण कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजन सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से है। राज्य सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे सांस्कृतिक विरासत मजबूत होने के साथ समाज में आपसी सौहार्द और सद्भाव भी बढ़े।

कार्यक्रम में कथा व्यास, श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment