Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बाबा काशी विश्वनाथ का लोकार्पण कर पीएम मोदी बनारसी अंदाज में घूमे गलियों में, देखें तस्वीरें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बहुप्रतीक्षित और अपना ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पूरे विधि विधान के साथ लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ की और मंदिर के निर्माण में शामिल मजदूरों के साथ खाना खाया। उन्होंने प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों पर फूलों की बारिश कर उन्हें सम्मानित किया और सीढ़ी पर बैठकर फोटो खिंचाई। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां धर्माचार्यों से बातचीत की । इससे पहले पीएम मोदी ने गंगा में स्नान किया और हर हर महादेव के जयकारे लगाए। प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण शुभ मुहूर्त रेवती नक्षत्र में दोपहर 1.37 बजे से 1.57 बजे 20 मिनट तक किया। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बाबा विश्वनाथ को प्रणाम करने के साथ भोजपुरी में की। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के चरणों में हम शीश नवावत हैं। माता अन्नपूर्णा के चरणन के बार-बार वंदन करत हैं। इस मौके पर वाराणसी की गलियों में घूमे। वहां उन्होंने कई लोगों से खुलकर बात भी की।

Leave a Comment