पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने डीके शिव कुमार को दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने डीके शिव कुमार को दी बधाई

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को पदभार संभालने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा भी जताया।

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “डीके शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कर्नाटक की जनता के कल्याण और राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर शिवकुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनकी ओर से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं हैं।

बेंगलुरु में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

इससे पहले बुधवार को डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित समारोह में कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। थावरचंद गहलोत ने शाम 4:10 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आध्यात्मिक गुरु को किया नमन

समर्थकों के नारों के बीच शिवकुमार मंच तक पहुंचे और आध्यात्मिक संत वीर गंगाधर स्वामीजी, जिन्हें अज्जय्या या नोनाविनाकेरे अज्जा के नाम से भी जाना जाता है, के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ लेते समय शिवकुमार ने अपने आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले वीर गंगाधर अज्जा का स्मरण भी किया।

कांग्रेस के शीर्ष नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से हुई, जिसके बाद कर्नाटक राज्य पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्य गीत भी बजाया गया। समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

डीके शिवकुमार के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली और नई कर्नाटक सरकार ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। दलित समुदाय के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल गठन के पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के पुत्र और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्दारमैया तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

Related posts

पीएम मोदी के दौरे से पहले गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में असम ने मेगा बिहू लोक नृत्य का प्रदर्शन करके विश्व रिकॉर्ड बनाया

admin

56th National press day : आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस : पत्रकारिता (मीडिया) देश- दुनिया से जोड़ने के साथ लोकतंत्र व्यवस्था में भी मजबूत भूमिका निभाता है

admin

(PM Modi Bihar Visit) सीएम का पीएम के लिए सम्मान : सार्वजनिक मंच पर नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के छुए पैर, सभा में मौजूद लोगों ने बजाई तालियां, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment