Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड पहाड़ी इलाकों में 15-16 दिसंबर को हो सकती है बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड



सोमवार को राजधानी देहरादून समेत कई जनपदों में धूप की लुका छुपी जारी रही। इसी के साथ सर्द हवाएं भी चली। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में 15-16 दिसंबर के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, इस दौरान पहाड़ के निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में इस समय कम धूप वाले स्थानों में पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। मैदानी इलाकों में सुबह शाम हल्का कोहरा और धुंध होने से धूप के ताप में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच छह दिन राज्य में बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि 15 और 16 दिसंबर को ऊंचे इलाकों में हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार,पहाड़ में पाला फसलों के लिए नुकसानदायक है। साथ ही इससे कम धूप वाली पहाड़ी जगहों पर यातायात में भी बाधा आ रही है। अत्यधिक पाला वाहन रपटने की वजह बन सकता है।

Leave a Comment