Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

तीन दिनों तक चले छापे के बाद इत्र कारोबारी और अखिलेश के करीबी पीयूष जैन गिरफ्तार, नोटों का जखीरा देख इंटेलिजेंस एजेंसी हैरान

सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के ठिकानों पर 3 दिन से लगातार छापामार कार्रवाई चल रही थी। आखिरकार रविवार शाम को कारोबारी पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह छापामार कार्रवाई जीएसटी इंटेलिजेंस और आयकर विभाग ने संयुक्त रूप से की। पीयूष जैन के कानपुर घर और कन्नौज में भी ठिकानों पर छापे मारे गए। जैन को टैक्स चोरी के आरोप में सीजीएसटी एक्ट की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अब तक की छापेमारी के दौरान उनके पास से 257 करोड़ कैश और ज्वेलरी बरामद की गई है। एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान कारोबारी जैन के घर के अंदर तहखाना मिला और एक फ्लैट में 300 चाभियां मिलीं। बता दें कि आयकर और जीएसटी डिपार्टमेंट को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर नोट गिनने के लिए आठ मशीनें मंगानी पड़ी थी। बरामद किए गए सभी 257 करोड़ का कैश कानपुर स्थित बैंक में जमा करा दिया गया है।

Leave a Comment