August 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के अगले सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे पद

भारत सरकार ने शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को जनरल रैंक में अगला आर्मी चीफ नियुक्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज अभी आर्मी में उप प्रमुख के पद पर तैनात हैं। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उपेंद्र द्विवेदी के रिटायर होने के बाद उनकी नियुक्ति 30 जून 2026 की दोपहर से प्रभावी होगी।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी हो रहे रिटायर


भारतीय सेना के वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून 2026 को रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ पदभार ग्रहण करेंगे। पोस्ट में आगे कहा गया, नेशनल डिफेंस एकाडमी के पूर्व छात्र और बख्तरबंद कोर के आधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को करीब चार दशक की विशिष्ट सेवा का अनुभव है, जो विभिन्न परिचालन और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक कमान, स्टाफ और रणनीतिक नियुक्तियों से चिह्नित है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने अपने शानदार सैन्य करियर के दौरान कई तरह के ऑपरेशनल, कमांड और रणनीतिक पदों को संभाला है।

Leave a Comment