September 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सीएम योगी ने दी एक और बड़ी जिम्मेदारी

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। स्वतंत्र देव सिंह को अब विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। ‌ यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह विधान परिषद में नेता सदन का पद संभालेंगे। ‌ बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन बनाए जाने का प्रस्ताव सभापति को भेजा था, जिसे अनुमोदित करते हुए उन्हें विधान परिषद का नेता सदन बनाया गया है। 

Leave a Comment