Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम

उत्तराखंड में आज मानसून दे सकता है दस्तक, देहरादून समेत कई जिलों में पड़ी भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कई दिनों से पड़ रही गर्मी से आज राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल पिछले सालों के मुकाबले 6 दिनों की जल्दी के साथ मानसून प्रवेश कर रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जून को देहरादून,उत्तरकाशी,चमोली,अल्मोड़,बागेश्वर,चंपावत,नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है
वहीं मैदानी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 16 जून तक प्रदेश भर में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है।

देहरादून का तापमान 39.8 डिग्री पहुंचा

उधर,मंगलवार की प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। मंगलवार को देहरादून का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया। इससे उमस भरी गर्मी से लोग दिन भर परेशान रहे।

आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 39.8 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में आज मौसम के बदलने के साथ गर्मी से राहत मिलने के आसार बन रहे है।

Leave a Comment