Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम

अब 4 नहीं बल्कि 24 घंटे पहले वेटिंग टिकट कंफर्म हुई या नहीं पता चलेगा, भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात

ट्रेन का टिकट बुक कराया, वेटिंग लिस्ट में फंस गए, और आखिरी घड़ी तक ये सस्पेंस कि सीट मिलेगी या नहीं? यदि आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह सिचुएशन आपके सामने भी कई बार बनी होगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे के द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। जिसमें वेटिंग लिस्ट का चार्ट यात्रा शुरू होने के 4 घंटे पहले नहीं बल्कि 24 घंटे पहले बन जाएगा। चलिए रेलवे की इस नई पहल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

24 घंटे पहले पता चलेगा टिकट कंफर्म हुई या नहीं
अभी तक टिकट कंफर्म होने के लिए यात्रा वाले दिन तक यात्रियों को परेशान होना पड़ता था। वेटिंग टिकट होने पर यात्रियों के मन में यही सवाल उठता था कि उनके टिकट कंफर्म होगी या नहीं। ट्रेन के प्रस्थान से लगभग ढाई से चार घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार होता था। जिसके कारण यात्रियों को आखिरी मिनट तक अपनी सीट कंफर्म होने का इंतजार करना पड़ता था। और सीट कंफर्म नहीं होने की स्थिति में यात्रा कैंसिल करनी पड़ती थी ।

कई सालों से यात्री इस समस्या से परेशान थे लेकिन अब रेलवे ने इस प्रक्रिया को और पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए चार्ट को 24 घंटे पहले तैयार करने का फैसला किया है। अभी इस नई सुविधा को पहले बीकानेर डिवीजन में लागू किया है। धीरे-धीरे इस देश के अन्य रेलवे डिवीजन में भी शुरू किया जाएगा। रेलवे की यह नई सुविधा उन रूट पर ज्यादा लाभदायक साबित होगी जहां वेटिंग लिस्ट लंबी रहती हैं। आखिरी कुछ घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट कंफर्म होने के कारण कई यात्रियों को परेशानी होती है। लेकिन रेलवे इस नई पहल से टिकटिंग में पारदर्शिता तो बढ़ेगी ही सही साथ ही जिन यात्रियों की वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हुई उन्हें अन्य वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।

Leave a Comment