Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

डीएम ने सर्प मित्र मुरली हौसला को सम्मानित कर लोगों को सांपों से सचेत रहने और काटने के बाद अस्पताल में इलाज कराने के लिए किया जागरूक


जौनपुर । जिले के प्रसिद्ध पशु संरक्षण के लिए समर्पित मुरली वाले हौसला को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । बता दें कि जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ने के लिए बुलाया गया था जहां रेस्क्यू के दौरान सांप ने अचानक उनके हाथ पर बुरी तरह काट लिया इस घटना के बाद स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई क्योंकि अस्पताल पहुंचने में समय लग गया इस देरी के कारण उनकी हालत नाजुक बन गई लेकिन घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और उनके सहयोगी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए । सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की मुरली वाले हौसला का एतिहासिक कार्य और जीवों के प्रति समर्पण उन्हें न केवल जौनपुर बल्कि पूरे प्रदेश में एक प्रेरणा का स्रोत मानता है। घटना को लेकर प्रशासन ने भी ध्यान दिया और मुरली वाले की जहां जिलाधिकारी ने उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी ना रहने का आश्वासन दिया वहीं सभी के सहयोग एवं भगवान की दुआ से मुरली वाले हौसला स्वस्थ है । वहीं जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला कार्यालय में सम्मानित किया तथा वार्ता के दौरान जिलाधिकारी एवं लोगों से अपील करते हुए मुरली वाले हौसला ने कहा कि किस तरह से सांपों से सुरक्षित रहना है एवं काटने पर कटे हुए स्थान को धूल कर कुछ दूरी पर पट्टी बांधनी है और तुरंत अस्पताल पहुंचना है जिससे इलाज हो सके और किसी भी झाड़ फूंक वाले के चक्कर में नहीं पड़ना है। और जीवों के प्रति दयालु रहना है क्योंकि यह हमारी प्रकृति का हिस्सा है।

पंकज मणि तिवारी , जौनपुर

Leave a Comment