Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने 4 दिसंबर को पीएम मोदी की देहरादून में होने वाली रैली की तैयारियों का लिया जायजा

विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को होने वाली राजधानी देहरादून में जनसभा कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी। पीएम मोदी यहां से विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। धामी सरकार और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोमवार को स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देहरादून के घंटाघर के पास परेड ग्राउंड पर होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को लेकर बनाए जा रहे मंच का भी निरीक्षण किया।इस मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर परेड ग्राउंड में मौजूद थे। ‌मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की रैली से पहले ग्राउंड पर सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ‌ यहां पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून रैली के दौरान 30 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।

Leave a Comment