Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक समारोह में सीढ़ियों से लड़खड़ा कर गिर पड़े

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर स्थित काशीपुर में एक शादी समारोह के दौरान पैर फिसलने से लड़खड़ा कर गिर पड़े। गनीमत रही उनको ज्यादा चोट नहीं लगी। इस दौरान उनके तमाम सुरक्षाकर्मी और भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को उठाया। बता दें कि उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक होटल में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी का प्रीतिभोज कार्यक्रम था। इस समारोह में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। होटल में जैसे ही पहुंचे सीढ़ियों से उतरते समय सीएम शिवराज सिंह चौहान लड़खड़ा कर गिर पड़े। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह के गिरने का वीडियो को वायरल हो रहा है।  गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश मध्यप्रदेश समेत छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की संगठन इकाई के प्रभारी हैं।

Leave a Comment