Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

नई दिल्ली में आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

पश्चिम एशिया में तनाव और बदलते वैश्विक समीकरणों और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत की मेजबानी में आज (मंगलवार) नई दिल्ली में ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होने जा रही है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इस हाई-प्रोफाइल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को होने वाली एक अहम बैठक के एजेंडे में पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक नतीजे, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा हालात और महत्वपूर्ण खनिज तथा प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के तरीके शीर्ष पर रह सकते हैं।दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल होंगे।क्वाड-भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का समूह है जो विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान दे रहा है। समूह के मौजूदा अध्यक्ष के नाते भारत इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले करीब एक साल पूर्व क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक वाशिंगटन डीसी में हुई थी।

Leave a Comment