सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर वन विभाग के चीफ को हटाया और 34 अन्य अधिकारियों के किए तबादले - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर वन विभाग के चीफ को हटाया और 34 अन्य अधिकारियों के किए तबादले

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ब्यूरोक्रेसी पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के वन विभाग में पिछले काफी समय से अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। उसी को लेकर आज मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वन विभाग के कई अधिकारियों पर गाज गिराई है। जिसके तहत फारेस्ट डिपार्टमेंट के चीफ राजीव भरतरी को प्रमुख वन संरक्षक पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर विनोद कुमार सिंघल को वन विभाग का प्रमुख बनाया गया है। वहीं कई अन्य अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है। साथ ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में आज ही 34 अधिकारियों के तबादले भी किए गए है। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा है कि कॉर्बेट पार्क को लेकर लगातार लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। धामी सरकार के इस एक्शन के बाद राज्य के वन विभाग समेत तमाम सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

Related posts

Uttrakhand: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश , सीएम धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश 

admin

Uttarakhand : दून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर नई एसी टेम्पो ट्रैवलर को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

admin

निर्वाचन आयोग ने जारी किया राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम

admin

Leave a Comment