सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर वन विभाग के चीफ को हटाया और 34 अन्य अधिकारियों के किए तबादले - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर वन विभाग के चीफ को हटाया और 34 अन्य अधिकारियों के किए तबादले

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ब्यूरोक्रेसी पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के वन विभाग में पिछले काफी समय से अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। उसी को लेकर आज मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वन विभाग के कई अधिकारियों पर गाज गिराई है। जिसके तहत फारेस्ट डिपार्टमेंट के चीफ राजीव भरतरी को प्रमुख वन संरक्षक पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर विनोद कुमार सिंघल को वन विभाग का प्रमुख बनाया गया है। वहीं कई अन्य अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है। साथ ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में आज ही 34 अधिकारियों के तबादले भी किए गए है। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा है कि कॉर्बेट पार्क को लेकर लगातार लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। धामी सरकार के इस एक्शन के बाद राज्य के वन विभाग समेत तमाम सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

Related posts

कथा सुनाने जा रहे प्रसिद्ध कथावाचक की कार दो बार पलटी, बाल-बाल बचे पंडितजी 

admin

VIDEO Heavy Snowfall : बेमौसम की बारिश करा रही सर्दियों के महीने का एहसास, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर दिखी खूबसूरती, सड़कों पर बर्फ बिछी होने से फिसल रहीं गाड़ियां

admin

हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री ने छात्रों को दिए गोल्ड मेडल, पतंजलि योगपीठ विश्वविद्यालय का भी किया उद्घाटन

admin

Leave a Comment