September 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, ISRO ने भेजा ‘नॉटी बॉय’, धरती की करेगा पहरेदारी



भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 4 सितंबर 2026 की अलसुबह एक बड़ी अंतरिक्ष उपलब्धि हासिल की। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 2:55 बजे GSLV-F17 रॉकेट को लॉन्च किया गया। करीब 19 मिनट की उड़ान के बाद रॉकेट ने EOS-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया।

इस मिशन की सफलता इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे ISRO के GSLV Mk II की विश्वसनीयता को मजबूती मिली है। मिशन के दौरान ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सहायक कर्मचारियों की टीम ने पूरी तैयारी और सटीकता के साथ काम किया।

विफलताओं के दौर के बाद मिली बड़ी सफलता

यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब ISRO को हाल के कुछ प्रक्षेपणों में चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। PSLV की 2025 और जनवरी 2026 में हुई लगातार दो विफलताओं के बाद भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की प्रक्षेपण क्षमता को लेकर सवाल उठे थे। ऐसे में GSLV-F17 की सफल उड़ान ने ISRO को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि दिलाई है।

EOS-05 के सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचने के साथ भारत की पृथ्वी अवलोकन और अंतरिक्ष आधारित निगरानी क्षमताओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह मिशन ISRO के लिए तकनीकी उपलब्धि के साथ-साथ उसकी विश्वसनीयता और आत्मविश्वास की वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Leave a Comment