Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Plane Accident : श्रीनगर में विमान लैंडिंग के दौरान खंभे से टकराया, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला; 200 यात्रियों की अटकी सांसें

श्रीनगर: श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस के विमान के साथ पार्किंग के दौरान हादसा हो गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) को पार्किंग बे में ले जाते समय विमान एक खंभे से टकरा गया। टक्कर से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा।

हादसा करीब सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर हुआ। विमान में करीब 200 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के बाद विमान की जांच शुरू कर दी गई है और टक्कर की वजह का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

जिस खंभे से विमान टकराया, वह विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) का हिस्सा बताया जा रहा है। यह सिस्टम विमान को पार्किंग बे में सही स्थिति तक पहुंचाने और सुरक्षित तरीके से पार्क करने में मदद करता है।

हादसे के बावजूद श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य बताया जा रहा है। एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित हो रही हैं।

Leave a Comment