Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

जनरल बिपिन रावत के निधन पर दुनिया के तमाम देशों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि


जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर राजधानी दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्य राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पालम एयरपोर्ट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी । वहीं दूसरी ओर जनरल रावत के निधन पर दुनिया के तमाम देशों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी दुख की घड़ी में सीडीएस रावत के निधन पर शोक जताते हुए संवेदना व्यक्त की है। पाकिस्तानी सेना, नेपाली सेना, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट कर जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी है। भूटान की राजधानी थिम्पू में जनरल रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक भी शामिल हुए। भूटान में भारत की दूत रुचिरा कंबोज भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। वही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Comment