खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया। खटीमा मुख्य मार्ग पर आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति, विकास और जनसमर्थन का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

प्रगति पथ यात्रा मुख्य चौराहे से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत यात्रा का समापन शहीद स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Related posts

यूक्रेन से पहला विमान भारत पहुंचा, छात्रों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी, स्वागत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री के साथ सेल्फी भी ली

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने दिल्ली में छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव से की मुलाकात

admin

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया पूरा चुनावी कार्यक्रम, प्रदेश में आचार संहिता भी हुई लागू

admin

Leave a Comment