Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में जनरल बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को दी श्रद्धांजलि


तमिलनाडु के हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 सैन्य अधिकारियों का शव गुरुवार रात करीब पौने 8 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लाया गया।
रात करीब 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचे और जनरल रावत समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने शहीदों के परिजनों से एक-एक कर मुलाकात भी की और उन्हें ढांढस बंधाया। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल करीब साढ़े आठ बजे एयरपोर्ट पहुंचे और सभी शहीदों के परिजनों से मिलकर बातचीत की। पीएम के बाद राजनाथ सिंह और अजित डोभाल ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। बता दें कि शुक्रवार दोपहर को जनरल बिपिन रावत का पूरे राजकीय सम्मान के साथ राजधानी दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Comment