देहरादून में युवक की हत्या के बाद बवाल, 14 हजार रुपये के विवाद ने ली जान, गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर और ट्रैक्टर फूंके, हालात तनावपूर्ण - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून में युवक की हत्या के बाद बवाल, 14 हजार रुपये के विवाद ने ली जान, गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर और ट्रैक्टर फूंके, हालात तनावपूर्ण




उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में एक युवक की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। विनोद कश्यप नामक युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते पूरा इलाका हिंसा की चपेट में आ गया। आक्रोशित भीड़ ने नामजद आरोपियों के घरों पर पथराव किया और बाद में उनके मकानों तथा बाहर खड़े ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

प्रारंभिक तौर पर यह मामला पानी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद की जड़ 14 हजार रुपये का बकाया भुगतान था। मृतक विनोद कश्यप शटरिंग और बिल्डिंग मटेरियल का काम करता था तथा वह लंबे समय से अपने बकाये पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और आरोप है कि 20 से 30 लोगों की भीड़ ने विनोद के घर पर हमला कर दिया। हमले में विनोद की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं संज्ञान लिया है और पुलिस अधिकारियों से लगातार जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

VIRAL VIDEO अजब व्यवसाय : धार्मिक नगरी हरिद्वार हर की पैड़ी में गंगा की धारा में बैठकर युवक ने तेज ठंड में निकाला कमाई का “नया आइडिया”, देखें वीडियो

admin

युवा भाजपा नेता अजेंद्र अजय भट्ट को बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया

admin

Chawla rape and murder case : छावला गैंगरेप केस में दिल्ली के उपराज्यपाल के पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मंजूरी देने पर सीएम धामी ने जताया आभार

admin

Leave a Comment