Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय हेल्थ

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लंदन एयरपोर्ट पर की गई डायवर्ट

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। जब विमान की इमरजेंसी लेंडिग की गई उस समय विमान नॉर्वेजियन हवाई क्षेत्र के ऊपर था। विमान में 350 से अधिक यात्रियों के सवार होने की संभावना है। यह न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान थी। एआई-102 को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात करीब 11.25 बजे पहुंचना था, लेकिन आपातस्थिति के कारण फ्लाइट को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। एयर इंडिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विमान पर इमरजेंसी की स्थिति के कारण न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-102 को लंदन डायवर्ट कर दिया गया है। हीथ्रो एयरपोर्ट पर हमारे ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। संबंधित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई है।

Leave a Comment