उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के किए दर्शन, प्रदेश के विकास की कामना की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के किए दर्शन, प्रदेश के विकास की कामना की



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को देहरादून स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और उत्तराखंड प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा विकास की कामना की।

टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंदिर में विशेष पूजा कर प्रदेशवासियों के कल्याण एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल तथा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संत समाज के प्रतिनिधियों और पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है। टपकेश्वर महादेव मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

पूजन-अर्चन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मुलाकात की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए प्रदेश में चल रही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

Related posts

Uttarakhand 2 IAS 50 PCS Transfer : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 2 आईएएस और 50 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, यहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

बातों-बातों में ही मुख्यमंत्री धामी के प्रस्ताव को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार मना नहीं कर सके, मिली नई जिम्मेदारी

admin

Dehradun-Rishikesh Road Widening: देहरादून-ऋषिकेश सड़क मार्ग परियोजना: सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई पर रोक, सीएम धामी का बड़ा फैसला

admin

Leave a Comment