Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

CM Pushkar Singh Dhami meet Bhagat Singh koshyari : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से देहरादून स्थित आवास पर सोमवार 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद भगत सिंह कोश्यारी शुक्रवार को विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम पार्टी के नेताओं ने कोश्यारी का स्वागत किया। सोमवार को सीएम धामी पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे। बता दें कि सीएम धामी के राजनीतिक गुरु भी है भगत सिंह कोश्यारी। इस मुलाकात के बाद सीएमओ ऑफिस की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा- मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री @BSKoshyari से उनके आवास में भेंट कर राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

Leave a Comment