कार एक्सीडेंट में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का मुंबई में होगा इलाज, आज दून से रेफर किया जाएगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड स्पोर्ट्स

कार एक्सीडेंट में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का मुंबई में होगा इलाज, आज दून से रेफर किया जाएगा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत को अब देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। पिछले महीने 30 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल हुए शपथ का 6 दिनों से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीटीआई ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के हवाले से जानकारी दी है कि ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के ट्रिटमेंट के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है।ये जानकारी श्याम शर्मा निदेशक डीडीसीए ने ट्वीट करके दी है। ऋषभ पिछले छह दिन से देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं। पंत को देहरादून के मैक्स से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में रेफर किया जा सकता है। बता दें कि 30 दिसंबर को ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली से रुड़की जाते वक्त उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस दौरान उनके सिर, पीठ और पैर में चोट आई। ऋषभ पंत के दाएं घुटने में लिगामेंट टियर है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह किस ग्रेड का टियर है। लिगामेंट टियर से उबरने में 2 से 6 महीने का समय लगता है।



Related posts

वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में सीएम धामी हुए शामिल

admin

अल्मोड़ा से भाजपा सांसद अजय टम्टा ने अपनी श्रीमती शिक्षिका का गुप्त रूप से दून कराया ट्रांसफर, कांगेस विधायक ने उठाए सवाल

admin

पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर सीएम धामी बोले, पेपर लीक पर होगी निर्णायक कार्रवाई

admin

Leave a Comment