Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में राफेल नडाल ने रचा इतिहास, मेदवेदेव को हराकर जोकोविच और फेडरर को पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में राफेल नडाल ने इतिहास रचते हुए 21वां स्लैम जीता। रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में उन्हें डैनिल मेदवेदेव को हराया। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। रोड रेवर एरिना में हुए मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें बड़े मैचों का बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है। उन्होंने रूसी खिलाड़ी को 2-6, 6-7(5), 6-4, 6-4, 7-5 से हराया। यह मैच 5 घंटे 24 मिनट चला। इस ऐतिहासिक और रोमांचक जीत के साथ ही नडाल ने नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों के नाम पुरुष एकल में 20-20 ग्रैंड स्लैम हैं।

Leave a Comment