Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक

पत्नी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने विधायक पति का काटा टिकट

अभी कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह के पति अंगद सिंह का कांग्रेस ने टिकट काट दिया है। बता दें कि विधायक अंगद सिंह ने साल 2017 में पंजाब की नवांशहर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता था। इस बार इसी सीट से अंगद कांग्रेस के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन आज कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में उनका टिकट काट दिया है । कांग्रेस ने नवांशहर से सतबीर सैनी को टिकट दिया है । बता दें कि फिलहाल अंगद सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, अभी पत्ते नहीं खोले हैं। चर्चा है कि वह नवांशहर से निर्दलीय उम्मीदवार लड़ सकते हैं । बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अदिति सिंह के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद कांग्रेस ने अंगद सिंह को टिकट नहीं दिया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अदिति सिंह को रायबरेली से प्रत्याशी बनाया है। ‌

Leave a Comment