Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

अभिनेता कमल हसन हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करते हुए कहा अभी यह महामारी गई नहीं

साउथ और हिंदी फिल्मों के अभिनेता कमल हासन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ‌अभिनेता पिछले दिनों अमेरिका से लौटे हैं। कमल हासन ने सोमवार को कहा कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। हासन ने ट्वीट किया कि अमेरिका से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी थी। जब मैंने जांच कराई, तो कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मैंने खुद को अस्पताल में अलग रखा है। हर किसी को यह महसूस करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए कि कोविड-19 का प्रसार पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कमल हासन का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले इसी साल जनवरी माह में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। तब उनके दाएं पैर की हड्डी में इन्फेक्शन की शिकायत हुई थी, जिसके चलते उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी।

Leave a Comment