खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, सुनीं जनसमस्याएं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, सुनीं जनसमस्याएं



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान पंजाबी कॉलोनी में स्व. विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड में स्व. भूपेंद्र सिंह चुफाल एवं राजेंद्र नगर निवासी स्व. प्रकाश रावत के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है और अधिकारी जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नंदन सिंह खरायत, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट, नवीन बोरा, महामंत्री रमेश जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून में युवक की हत्या के बाद बवाल, 14 हजार रुपये के विवाद ने ली जान, गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर और ट्रैक्टर फूंके, हालात तनावपूर्ण

admin

उत्तराखंड में 147 पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सौंपे गए प्रमाण पत्र

admin

मुख्यमंत्री धामी ने मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment