नोएडा के पास जेवर में पीएम मोदी 25 नवंबर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रखेंगे नींव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नोएडा के पास जेवर में पीएम मोदी 25 नवंबर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रखेंगे नींव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को नोएडा के नजदीक जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने इसकी तैयारी कर ली है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जेवर पहुंच रहे हैं। ‌एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्य सरकार के मंत्री समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे । पीएम मोदी के भूमि पूजन के बाद जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के लिए पांच हजार हेक्टेयर जमीन आरक्षित की थी। इसमें से एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। दूसरे चरण में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 1365 हेक्टेयर जमीन के अधिगृहण प्रस्ताव पर प्रदेश कैबिनेट स्वीकृति दे चुका है। एयरपोर्ट के लिए आरक्षित जमीन का अधिग्रहण चार चरणों में होना है। बता दें कि 2024 में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली हवाई पट्टी तैयार हो जाएगी। 5 हवाई पट्टियां इंटरनेशनल एयरपोर्ट में होंगी।

Related posts

उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद गिरी को किया गिरफ्तार

admin

विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भाजपा छोड़ी

admin

Himachal Pradesh CM Sukhwinder Singh Government 10 BDO Transfer : हिमाचल की सुखविंदर सिंह सरकार ने 10 बीडीओ के किए तबादले, यहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment