VIDEO : नई वंदे भारत ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर झंडी दिखाने और नेताओं के चेहरे चमकाने में हो गई धक्का-मुक्की, ट्रेन के आगे पटरियों पर धड़ाम से गिर गईं भाजपा विधायक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
March 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO : नई वंदे भारत ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर झंडी दिखाने और नेताओं के चेहरे चमकाने में हो गई धक्का-मुक्की, ट्रेन के आगे पटरियों पर धड़ाम से गिर गईं भाजपा विधायक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

 

उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन पर सोमवार 16 सितंबर को शाम भाजपा विधायक सरिता भदौरिया का भाग्य अच्छा रहा । भगवान का शुक्र है ज्यादा चोट नहीं आई। आइए जानते हैं जानते हैं पूरा घटनाक्रम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन के रूट में पड़ने वाले इटावा स्टेशन पर भी लोगों ने वंदे भारत का स्वागत किया। इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया भी वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने के लिए स्टेशन पर पहुंची थीं। इस दौरान वह घायल होने बाल-बाल बचीं।

 

 

विधायक सरिता भदौरिया इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंची थीं. वह प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर वंदे भारत को हरी झंडी दिखा रहीं थीं, इसी दौरान धक्का-मुक्की हो गई और फिसलने से सरिता भदौरिया रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं. इस दौरान ट्रेन वहां खड़ी थी। बीजेपी महिला विधायक के पटरियों पर गिरते ही ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाया।

प्लेटफॉर्म पर खड़े अन्य नेताओं ने उसे ट्रेन आगे बढ़ाने से रोकने का इशारा किया। इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया के प्लेटफॉर्म से रेलवे ट्रैक पर गिरते ही बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें उठाने के लिए कूदे पड़े। उन्हें आनन-फानन में ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया गया। गनीमत रही कि विधायक को चोट नहीं आई और वह बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया, बीजेपी की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य समेत सपा और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा विधायक सरिता भदौरिया

Related posts

भाजपा ने यूपी और उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी किए घोषित, देखें लिस्ट

admin

Delhi Mayor deputy Mayor election 24 January 2023 : दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 24 जनवरी को होंगे, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दी मंजूरी

admin

Holi Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने होली पर किए व्यापक इंतजाम, यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 23 विशेष ट्रेनें

admin

Leave a Comment