Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 14, 2026
Daily Lok Manch
मौसम

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया आंधी और बारिश का अलर्ट

नए पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। देश के कई राज्यों में आंधी-पानी का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में आंधी-पानी की संभावना है, वहां- 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान घटेगा और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में अचानक शुरू हुई तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है और गर्मी पर ब्रेक लग गया है। बीते सोमवार से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है और हल्की ठंड का एहसास हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में 19 मार्च तक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि 18 मार्च को गरज-चमक के साथ ही बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Comment