Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

भाजपा ने यूपी और उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी किए घोषित, देखें लिस्ट

(Uttar Pradesh, Uttrakhand rajyasabha election BJP candidate list release) भाजपा हाईकमान ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। अभी फिलहाल उत्तर प्रदेश से छह प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। ‌ इसके साथ भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड से भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। बता दें कि उत्तराखंड महिला प्रत्याशी डॉक्टर कल्पना सैनी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत वाजपेई, राधा मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, संगीता यादव और श्रीमती दर्शना सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि 31 मई को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं उत्तर प्रदेश में अभी भाजपा एक या दो प्रत्याशियों की घोषणा और करेगी। उत्तर प्रदेश में 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं । जिनमें से भाजपा के 7 उम्मीदवार चुनाव जीत सकते हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने अपने तीन प्रत्याशी कपिल सिब्बल, रालोद के जयंत चौधरी और जावेद अली को उम्मीदवार बनाया है। 11वीं सीट के लिए पेच फंसा हुआ है।

Leave a Comment