कांग्रेस ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों के नामों का किया एलान, देखें किसको कहां से मिला टिकट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कांग्रेस ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों के नामों का किया एलान, देखें किसको कहां से मिला टिकट


(Congress lost release 10 condidates) रविवार शाम को राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। उसके बाद कांग्रेस ने भी अपने 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से जारी की गई राज्यसभा की सूची में कुछ चौंकाने वाले नाम भी है। ‌वहीं दूसरी ओर गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, अंबिका सोनी और राज बब्बर को पार्टी ने इस लिस्ट में जगह नहीं दी है। कांग्रेस की ओर से जारी किए राज्य सभा चुनाव के लिए राजस्थान से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनीक और प्रमोद तिवारी के नामों का एलान किया गया है। रंजीत रंजन, राजीव शुक्ला को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी और तमिलनाडु से पी चिदंबरम को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि 15 राज्यों की खाली 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को मतदान होगा। नामांकन करने की आखिरी तारीख मंगलवार, 31 मई है।

यह भी पढ़ें–

भाजपा ने यूपी और उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी किए घोषित, देखें लिस्ट

Related posts

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर कर भाजपा और संगठन की तारीफ की

admin

Big Breaking Gangster Prince Tewatia Murder : देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर हत्या | Daily Lokmanch

admin

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम: घर-घर विराजे गए भगवान बप्पा, “गुलामी के दौर में गणेश उत्सव मनाने की हुई शुरुआत”

admin

Leave a Comment