August 26, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

शाबाश : टूर्नामेंट में पहली बार शामिल हुई गुजरात टाइटन्स आईपीएल की नई चैंपियन, हार्दिक पांड्या का छाया जादू

(naya champion Gujarat) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटन्स ने सभी को चौंका ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। ‌बता दें कि इस साल आईपीएल टूर्नामेंट में लखनऊ और गुजरात पहली बार शामिल किए गए थे। आज फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने सभी को ध्वस्त करते हुए शानदार जीत दर्ज की। ली मुकाबले के दौरान किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इस साल आईपीएल की विजेता गुजरात बनेगी। गुजरात टाइटन्स की टीम ने आईपीएल का खिताब जीत लिया है। राजस्थान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। जवाब में गुजरात ने 18.1ओवर में 3 विकेट खोकर खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल गए फाइनल मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से मात दी। गुजरात टाइटन्स की जीत के हीरो कप्तान हार्दिक पंड्या रहे, जिन्होंने ऑलराउंड खेल दिखाया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने नौ विकेट पर 130 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 39 और यशस्वी जायसवाल ने 22 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज क्रीज में टिक कर नहीं खेल पाया। गुजरात टाइटन्स की ओर से हार्दिक पंड्या ने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं आर साई किशोर को दो सफलताएं हासिल हुईं। आईपीएल की आज फाइनल मुकाबले के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न का माहौल दिखाई दिया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए राजनीति, खेल और बॉलीवुड से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद थी। 

Leave a Comment