September 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand: देहरादून में मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’, कही ये बात



पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म द केरला स्टोरी 2 देखी। इस दौरान उनके साथ अन्य गणमान्य लोग और अधिकारी भी मौजूद रहे।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज को जागरूक करने का कार्य करती है और युवाओं को ऐसे विषयों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्मों के माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर चर्चा को बल मिलता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक सोच को अपनाने के लिए आगे आएं।

Leave a Comment