Delhi New CM Name Announced : दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के नाम का किया एलान - Daily Lok Manch
June 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Delhi New CM Name Announced : दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के नाम का किया एलान

Delhi New CM : आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर लिया है। आतिशी दिल्ली की नई सीएम होंगी। विधायक दल की बैठक में उनका चुनाव किया गया। आज शाम साढ़े चार बजे केजरीवाल की मुलाकात उप राज्यपाल वीके सक्सेना से होनी है। इस मुलाकात के दोरान वह अपना इस्तीफा सौंप देंगे। समझा जाता है कि नए सीएम को समर्थन वाला विधायकों का पत्र भी वह लेफ्टिनेंट गवर्नर को सौंपेंगे। दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल के इस इस्तीफा दांव को चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है। AAP संयोजक के इस फैसले ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों को चौंकाया। भाजपा अब विधानसभा भंग करने की मांग कर रही है तो वहीं कांग्रेस ने केजरीवाल के इस्तीफे के दांव को ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार दिया।

 

 

 

 

2013 से केजरीवाल के साथ हैं आतिशी

 

आतिशी साल 2013 से केजरीवाल के साथ काम कर रही हैं। विधायक दल की बैठक में उन्हें विधान दल का नेता चुना गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। विधायकों ने भी आतिशी के नाम का स्वागत किया। इसी हफ्ते आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में शामिल हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी को शिक्षा मंत्रालय समेत कई बड़ी जिम्मेदारी दी गईं थी। वो दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं।

Related posts

OP Rajbhar joined NDA VIDEO : पहले सीएम योगी ने मंत्रिमंडल से किया था बर्खास्त अब” भाजपा ने बुलाया तो ओमप्रकाश राजभर दौड़े चले आए”, गृहमंत्री अमित शाह ने साल 2024 के लिए लामबंद होते विपक्ष को दिया बड़ा झटका, देखें वीडियो

admin

IAS Transfer यूपी में योगी सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर , देखें किसे कहां मिली तैनाती

admin

जागरण में पार्वती का किरदार निभा रहे कलाकार की मंच पर नृत्य के दौरान मौत, दर्द से तड़पता रहा, लोग एक्टिंग समझकर ताली बजाते रहे, देश को झकझोर गई यह घटना, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment