पौड़ी में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही ईको कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

पौड़ी में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही ईको कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शादी से लौट रहे लोगों की ईको कार 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे देहरादून में रहने वाली एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों की हालत गंभीर है। हादसा सुबह करीब 10:40 बजे श्रीनगर गढ़वाल के देहलचौड़ी रोड पर हुआ।

राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी और खुद खाई में उतरकर लोगों की जान बचाई। ये सभी लोग रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे और दो दिन पहले पौड़ी गढ़वाल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे

पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

रविवार सुबह करीब 10:40 बजे देहलचौड़ी रोड पर बेलकंडी गांव के पास अरकनी बैंड से लगभग 800 मीटर आगे कार बेकाबू हो गई और खाई में जा गिरी। कार में सवार 4 लोग रुद्रप्रयाग जिले के रतूड़ा क्षेत्र के निवासी थे और पौड़ी के कोट ब्लॉक के भेंटा गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को पुलिसकर्मी ने अपनी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सभी घायल रतूड़ा के रहने वाले थे

अन्य घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में 49 वर्षीय अनीता देवी, निवासी जाखन, राजपुर रोड, देहरादून की मौके पर मौत हो गई।

वहीं ड्राइवर 24 वर्षीय रोहित थपलियाल निवासी रतूड़ा, 45 वर्षीय रश्मि देवी निवासी रतूड़ा, 54 वर्षीय सुधा देवी निवासी रतूड़ा और ग्राम भेंटा देहलचोरी निवासी एक अज्ञात युवती को हल्की चोटें आई हैं।

Related posts

सीएम धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से किया आग्रह

admin

उत्तराखंड कांग्रेस ने जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई धार

admin

उत्तराखंड की नई स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने पदभार संभाला, काफी दिनों से खाली पड़ा था पद

admin

Leave a Comment