केरल में मॉनसून की दस्तक के बाद देशभर के अधिकांश हिस्सों में मौसम कूल हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार के तापमान में गिरावट आई है। इसी बीच मौसम विभाग ने वीकेंड पर मौसम के मिजाज का पूर्वानुमान जारी की है। दिल्ली में इस वीकेंड आंधी के साथ ही बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं अगले 3 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली चमकने और गरज के साथ तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है। 31 मई और 1 जून को ‘नो वार्निंग’ रही, लेकिन मौसम में अस्थिरता बने रहने की संभावना है।
वहीं, 1 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 2 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, 3 जून को भी मध्यम बारिश के साथ बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। 4 जून को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन ह्यूमिडिटी अधिक रह सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। हालांकि मानसून के आगमन में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन इससे पहले की यह प्री-मानसूनी गतिविधियां लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे सकती हैं। अगले 3 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जून को गरज के साथ बारिश, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।
ऐसे ही 3 जून को मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बने रहने की संभावना है। 4 जून को भी गरज या बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

