सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, 4 हजार श्रद्धालु मौजूद रहे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, 4 हजार श्रद्धालु मौजूद रहे



उत्तराखंड में स्थित सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए। इस पल का साक्षी बनने के लिए तकरीबन 4 हजार के करीब श्रद्धालु धाम में मौजूद रहे। सुबह पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सिख श्रद्धालुओं को कपाट खोलने की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा है कि “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल”। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा देश-विदेश से श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

आज होने वाली प्रमुख घटनाएं जो रहेंगी सुर्खियों में

admin

America Vice president JD Vance India Visit : वाइस प्रेसिडेंट वेंस फैमिली के साथ चार दिनी दौरे पर भारत पहुंचे, पत्नी उषा बच्चों को भारतीय परिधान कुर्ता पहनाकर लाईं 

admin

UK board result 10th 12th Result declared : उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम किया जारी, दसवीं में सुशांत चंद्रवंशी और 12वीं में तनु चौहान ने किया टॉप

admin

Leave a Comment