कार्यकर्ता निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण का ध्येय होगा संभव : राजशरण शाही - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

कार्यकर्ता निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण का ध्येय होगा संभव : राजशरण शाही

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत की चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग 20 से 23 मई 2025 को चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेलइसा, आजमगढ़ में आयोजित किया गया। चार दिवसीय इस अभ्यास वर्ग में चले 13 सत्रों में विभिन्न सांगठनिक, सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों पर गहनता के साथ चर्चा की गई, साथ ही विभिन्न सत्रों में संचालित हुए इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को नेतृत्व विकास, संवाद, समूह चर्चा और राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने अभाविप के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जिसमें प्रतिभा सम्मान समारोह,नॉन स्कूलिंग को पूर्णतः बंद कर “परिसर चलो अभियान” हेतु स्कूल चलो अभियान, सदस्यता, इकाई गठन पर योजना बताई। इसके साथ ही रानी अबक्का की 500 वीं जन्म शताब्दी को प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में मनाया जाएगा।

 

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राजशरण शाही ने कहा कि अभाविप सदैव से ही छात्र जीवन में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव के विकास हेतु संकल्पित रही है। संगठन का उद्देश्य केवल शैक्षणिक हितों की रक्षा करना ही नहीं, अपितु छात्रों में राष्ट्रनिर्माण की भावना को भी प्रबल करना है।अभाविप का मानना है कि छात्र केवल शिक्षा ग्रहण करने वाले नहीं, बल्कि समाज के भावी निर्माता होते हैं। इसी उद्देश्य के अंतर्गत अभाविप समय-समय पर विभिन्न राष्ट्र हितकारी गतिविधियों, सामाजिक सेवाओं, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, और आपदा राहत कार्यों का आयोजन करती रही है।

अभाविप के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री गोविन्द नायक जी ने कहा कि इस अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को न केवल राष्ट्र के समक्ष उपस्थित समकालीन चुनौतियों से अवगत कराना था, बल्कि उन्हें इन चुनौतियों का समाधान खोजने हेतु सक्षम बनाना भी था। परिषद का यह प्रयास कार्यकर्ताओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, सामाजिक चेतना और सक्रिय भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकर्ता निर्माण से ही राष्ट्र पुनर्निर्माण का ध्येय संभव होगा।

अभाविप पूर्वी उत्तर-प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग तक विद्यार्थी परिषद का विस्तार हुआ है, केवल कॉलेज परिसर में ही नहीं अपितु विभिन्न आयामों और प्रकल्पों के माध्यम से परिषद ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक हर संभव मदद पहुँचाने का काम किया है। परिषद के बनते इस विराट स्वरुप से हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी और हमें एकजुटता के साथ उन जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला ने कहा कि परिषद शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी छात्र संगठन है और अभाविप ने समय-समय पर विद्यार्थियों के समास्याओं के समाधान पर जोर दिया है। देश की युवा शक्ति आशाओं से युक्त है, यह युवा शक्ति भारत में सकारात्मक बदलाव की वाहक बनेगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राजशरण शाही, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री गोविन्द नायक, राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्रि, पूर्वी उत्तर-प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रांत अध्यक्ष डॉ राकेश प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री मयंक राय और प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव की उपस्थिति में संपन्न हुई। चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में गोरक्ष प्रांत के सभी प्रांत पदाधिकारी, आयाम, कार्य, गतिविधि के संयोजक प्रांत कार्यसमिति, कार्यकारिणी, 17 संगठनात्मक जिलों से विभाग प्रमुख व संयोजक, जिला प्रमुख व संयोजक उपस्थित रहे।

निशाकांत तिवारी, आजमगढ़

Related posts

ब्रेकिंग : यूपी में प्रचंड जीत के बीच शाम होते-होते सपा ने भाजपा को दे दी एक बड़ी चोट

admin

यूपी में आम आदमी पार्टी ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, यह किए चुनावी वायदे

admin

UP Nagar nikay election Counting Live : वोटों की गिनती जारी – यूपी नगर निकाय चुनाव में 16 मेयर सीटों पर भाजपा आगे,

admin

Leave a Comment