Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

PM Modi Gujrat visit : पीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पीएम मोदी सोमवार को दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम सुबह 10 बजे से पहले वडोदरा पहुंचेंगे। इसके बाद दाहोद में जनसभा करेंगे। इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे।

दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में रोड शो निकालेंगे। सोमवार रात वे राजभवन में रुकेंगे। अगले दिन 27 मई को मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम दो दिन में 77,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।



मोदी इस हफ्ते 6 दिन में 6 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जाएंगे।


इसके बाद 29 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। 30 मई को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जनसभा करेंगे। इसी दिन बिहार में पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का इनॉगरेशन करेंगे। 31 मई को एमपी के भोपाल जाएंगे।

  • 26 मई का कार्यक्रम

    पीएम मोदी सोमवार को वडोदरा पहुंचेंगे। रोड शो के बार दाहोद में रैली और रेलवे प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे। पीएम दाहोद संयंत्र में बने पहले इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।
  • प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कटोसन-कलोल खंड का भी इनॉगरेशन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • भुज में प्रधानमंत्री 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला और लोकार्पण करेंगे। इसमें तापी में ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट’ यूनिट भी शामिल हैं। इसके अलावा कई सड़क, जल और सोलर प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

Leave a Comment