नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 23, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50 हजार मतों से परास्त किया। मतगणना जारी है और 165 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आरएसपी जबरदस्त जीत की ओर अग्रसर है। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने ये परिणाम घोषित किया है।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के बालेन शाह और सीपीएन-यूएमएल के चेयरमैन ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले। इस तरह शाह ने कुल 49,614 वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इसी सीट से 2017 और 2022 में उन्होंने सफलता अर्जित की थी।

द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, शाह की जीत ने पूरे देश का ध्यान खींचा है, क्योंकि आरएसपी ने पहले ही उन्हें पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

आरएसपी के वरिष्ठ नेता शाह ने ओली के खिलाफ चुनाव लड़ा। ओली ने 2022 के चुनाव में नेपाली कांग्रेस के खगेंद्र अधिकारी को 28,576 वोटों के अंतर से हराया था।

मई 2022 से काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर रहे बालेन, जनवरी 2026 में इस्तीफा देकर राष्ट्रीय राजनीति में आए। काठमांडू के नरदेवी में एक मधेसी परिवार में जन्मे शाह, स्वर्गीय राम नारायण शाह के बेटे हैं, जो एक जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सक थे।

राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले, शाह 2015 के गोरखा भूकंप के बाद बचाव कार्यों में सक्रिय थे। एक जाने-माने रैपर, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर 2012 में उन्होंने अपना म्यूजिक करियर शुरू किया था।

शुरू में बिबेकशील पार्टी के साथ जुड़े शाह ने 2022 काठमांडू मेयर का चुनाव एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीता और बाद में 2025 के आखिर में आरएसपी में शामिल हो गए। 2026 के आम चुनावों में कैंपेन का नेतृत्व किया और खुद को नेपाल के प्रधानमंत्री पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में स्थापित किया।

Related posts

SEO Summit एससीओ शिखर सम्मेलन के मंच पर पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की हुई खास मुलाकात

admin

#Official : Twitter owner Elon musk New varified check marks launched

admin

फ्रांस की लड़की ने बिहार आकर लड़के से हिंदू रीति रिवाज से की शादी, पूरा गांव पहुंचा दुल्हन को देखने

admin

Leave a Comment