August 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें किसको कहां से मिला टिकट

(Himachal Pradesh assembly election) : हिमाचल प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी की गई पहली सूची में आम आदमी पार्टी ने 4 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें फतेहपुर विधानसभा सीट से डॉ राजन सुशांत को, नगरौटा से उमाकांत डोगरा को, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जसपरा और श्री पोंटा साहिब से मनीष ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी जारी है। बता दें कि इसी साल के अंत में राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें– उत्तराखंड में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को बढ़ाया जाएगा नया सब्जेक्ट, धामी सरकार ने दी मंजूरी

Leave a Comment